लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लालकुआं। अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़ की टीम ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर पवन जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी, निवासी किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, जिला नैनीताल को किशनपुर सकुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
