हल्दूचौड़ में जंगली जानवरों के आतंक पर गंभीर हुई भाजपा, वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

हल्दूचौड़ में जंगली जानवरों के आतंक पर गंभीर हुई भाजपा, वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

 

हल्दूचौड़/लालकुआं। क्षेत्र में हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में बने भय के माहौल को लेकर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुर्मका ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से उत्पन्न खतरे, जान-माल की सुरक्षा और प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देश पर आयोजित बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुर्मका ने वन विभाग के रेंजर उमेश आर्य एवं उनकी टीम को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती सक्रियता के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है और इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है।

 

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों की आवाजाही से उत्पन्न खतरे को कम करने, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वन्यजीवों से बचाव के लिए प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय दुर्मका ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, ग्रामीणों को समय-समय पर सतर्क करने तथा वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी मजबूत करने की मांग रखी।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है। वन्यजीवों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों में डर की स्थिति पैदा हो रही है, ऐसे में वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाकर समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

 

बैठक में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही पर निगरानी तथा संभावित खतरे को कम करने के लिए समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक पढ़ालनी, चेतन बिष्ट एवं केशव बामेटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।